

बिलासपुर। 18 फरवरी को बिलासपुर के होटल बंसीवाला में छत्तीसगढ़ पेंनचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद ठा. रविंद्र सिंह को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया।
संघ के महासचिव शेख समीर ने कहा कि ठा. रविंद्र सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन संघ की दिशा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बिलासपुर जिला पेंनचाक सिलाट संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता कविश्वर कुमार एवं सचिव शेख अरबाज अली ने भी इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
प्रदेश कार्यालय सचिव बी. एल्विनी राव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ठा. रविंद्र सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

