15 को सेमीफाइनल तथा 16 फरवरी को होगा रंगारंग समापन एवं पुरस्कार वितरण
बिलासपुर। इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन 2 में आज को चार मैच खेले गए । जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मुगल लीजेंड्स, दूसरा दूसरा मैच अल हिंद लायन ,ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चक्र में प्रवेश कर लिया तीसरा मैच यम बुल्स ने जीत दर्ज की और चौथे मैच में अर्सलान फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। तीसरे दिन तीसरा दिन के मैच के अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, पंकज सिंह, मनोज तिवारी, संदीप बाजपेई, बद्री यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग का शुभारंभ 8 फरवरी को हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन 16 फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ होगा और इसी दिन फाइनल मैच भी होगा। इस पूरे टूर्नामेंट में 16 टीम भाग ले रही हैं। अब के प्रदर्शन तक अल हिंद लायान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह निश्चित कर ली है। साथ ही जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा और फाइनल मैच तथा पुरस्कार वितरण 16 फरवरी को होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक धर्मजीत सिंह तथा महापौर पूजा विधानी ने किया साथ ही फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष प्रिंस भाटिया ने भी यहां खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते पहुंचे। आयोजन समिति के प्रमुख अध्यक्ष तौसीफ खान, समीर अहमद, सलमान कुरैशी, अख्तर खान, मोहम्मद अजहरूद्दीन, अबरार अली ,शाहबाज खान, सलीम खान, तौफीक मेमन, फैज कुरैशी और नावेद इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली टीमों में यम बुल्स, मदीना एतिहाद, अर्सलान फाइटर, रजा रॉयल, इर्जा सुपर किंग, अंसारी वॉरियर्स, अल हिंद वॉरियर्स, मुगल लीजेंड्स, जीनत अल्टीमेट वॉरियर्स, सलहा टाइटंस, अमरकंटक सुल्तान, एसबी लायंस, वाय एस सी यूनाइटेड, गदिर स्पार्टन के खिलाड़ी मिनी स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं और सभी टीम के ऑनर्स भी यहां खेल मैदान में प्रतिदिन खिलाड़ियों का उत्साह करने पहुंचे रहे हैं। अतिथि के रूप में पंकज खंडेलवाल, आनंद मिश्रा, शैलेंद्र पाठक, इसराइल खान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन चार मैच खेले जा रहे हैं।

