बिलासपुर। टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में आज भक्तिरस से सराबोर वातावरण देखने को मिला। कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित भागवत कथा का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने आरती पश्चात आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने कथा श्रवण कर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया।

कथा के दौरान सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुदामा–कृष्ण की मित्रता, त्याग, भक्ति और विनम्रता के प्रसंगों ने श्रोताओं को गहरे तक प्रभावित किया। कथा उपरांत तुलसी वर्षा, सहस्तधारा हवन का आयोजन हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भागवत कथा का ज्ञान मानव जीवन रूपी नैया को सहजता से पार लगाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रद्धा और सबुरी के साथ कथा के ज्ञान को आत्मसात करने, उसे अपने जीवन में उतारने और ईश्वर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सदैव सत्कर्म करने की बात कही।
कथा के मुख्य यजमान सतीश यादव और तुलसी यादव रहे। आयोजन समिति से श्रीमती शारदा यादव एवं जे.के. यादव की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में समाज सेवक प्रशांत पांडेय, उत्तम चटर्जी, राघवेंद्र सिंह, केशव गोरख, संदीप मिश्रा, राकेश केसरी, योगेश पिल्ले, संगीत मोईत्रा, बबलू केसरवानी, गुड्डू चंदेल, संजय दवे, संतोष चौहान, राजेश साहू, प्रवीण बर्डे, रितिक सिंह, अविनाश चंदेल, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।



