Latest news

देशी कट्टा तानकर पेट्रोल पंप लूटने वाला अंतर जिला गिरोह ध्वस्त, बिलासपुर पुलिस का सीधा वार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

200 से ज्यादा CCTV, टेक्निकल इनपुट और सटीक घेराबंदी से तीन शातिर दबोचे
बिलासपुर।
देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों और हाईवे पर लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में आदतन अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर और थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन शातिर लुटेरों को दबोचते हुए उनके नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है।
आरोपी चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देते थे और देशी कट्टा, कारतूस व धारदार चाकू के बल पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को आतंकित कर लूटपाट करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पेट्रोल पंप पर देर रात दहशत, 15 हजार की लूट
दिनांक 11.01.2026 को ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में सेल्समेन बसंत कुमार कैवर्त (निवासी कर्रा, थाना रतनपुर) रात्रि लगभग 11 बजे ड्यूटी पर था। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे। 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद जब पैसे मांगे गए तो तीनों ने रिवॉल्वर जैसे हथियार निकालकर डराया-धमकाया और करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना दर्ज होते ही थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
SSP के निर्देश, सायबर सेल और थाने की संयुक्त कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने आरोपियों की शीघ्र पतासाजी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना रतनपुर पुलिस ने सूचना तंत्र सक्रिय किया।
घटना स्थल और आसपास के 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए। टेक्निकल इनपुट और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर संदेहियों की पहचान कर बेलतरा, थाना रतनपुर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।
पूछताछ में उगला राज, तीन जिलों में लूट की कबूलनामा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने न केवल रतनपुर पेट्रोल पंप लूट बल्कि
दिनांक 16.01.2026 को चैतमा, जिला कोरबा के पेट्रोल पंप में लूट
दिनांक 09.01.2026 को पाली, जिला कोरबा में एक प्रॉपर्टी डीलर से लूटपाट
की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
वेद प्रकाश वैष्णो पिता कृष्णादास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोरबी हरदीबाजार बड़ा बाजार के पास, हाल मुकाम ग्राम पाली केरा झरिया, थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.) — मुख्य आरोपी, पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका।
अभिषेक प्रजापति पिता स्व. फगुलाल प्रजापति, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाली कुम्हार पारा, थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।
कपिल पटेल पिता दिलहरन पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी उदयनगर पाली, थाना पाली, जिला कोरबा (छ.ग.)।
जप्त मशरूका
02 नग मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)
01 नग देशी कट्टा व कारतूस
01 नग लोहे का धारदार चाकू
नगद 2500 रुपये
03 नग मोबाइल फोन
पंजीबद्ध प्रकरण
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर – अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.
थाना पाली, जिला कोरबा – अपराध क्रमांक 19/2026, धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस.
थाना पाली, जिला कोरबा – अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 309(6) बी.एन.एस.
टीमवर्क की ताकत, पुलिसकर्मियों को सम्मान
इस सटीक और साहसिक कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. बिलासपुर श्री अनुज कुमार, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपूर उपाध्याय, निरीक्षक निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी रतनपुर), उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (प्रभारी ए.सी.सी.यू.), सउनि पवन सिंह, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप सहित आरक्षक महादेव कुजुर, रवि यादव, प्रशांत सिंह, निखिल राव, प्रेम सूर्यवंशी, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते, विकास राम, प्रदीप श्रीवास, नवीन एक्का, राघवेंद्र साहू, कीर्ति पैकरा, पवन ठाकुर की भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पूरी टीम की सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।