Latest news

हज 2026: बिलासपुर में आज़मीन -ए-हज के लिए 18 जनवरी को ट्रेनिंग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। हज 2026 की तैयारियों के तहत बिलासपुर में आज़मीन-ए-हज के लिए हज तरबियत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को इबादत से जुड़ी धार्मिक प्रक्रियाओं के साथ-साथ यात्रा के दौरान जरूरी व्यवहारिक जानकारियां उपलब्ध कराना है।


हज तरबियत का आयोजन 18 जनवरी (रविवार) को मेमन सराय हॉल, इमलीपारा में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा और असर की नमाज तक चलेगा। प्रशिक्षण नागपुर से आने वाले अनुभवी हज ट्रेनर्स तथा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अधिकृत प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हज की अदायगी, अरकान-ए-हज, एहराम, तवाफ, सई, वकूफ-ए-अराफात, कुर्बानी, मक्का-मदीना में ठहरने की व्यवस्था, सफर के दौरान एहतियात और अनुशासन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की जाएंगी। साथ ही हज यात्रा में आने वाली संभावित कठिनाइयों और उनके समाधान पर भी चर्चा होगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आज़मीन-ए-हज की शिरकत रहने की संभावना है। महिलाओं के लिए पर्दे का अलग इंतज़ाम किया गया है। ज़ोहर की नमाज के बाद भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।
कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए 9300825313, 9329531395 और 8602228777 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजन खादिमान आज़मीन-ए-हज, बिलासपुर द्वारा किया जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।