Latest news

भागवत महापुराण में रुक्मणी विवाह प्रसंग से गूंजा पंडाल, श्रद्धा और भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर।  श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के भक्तिमय वातावरण में आज आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिला। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथावाचक पंडित मोहित कृष्ण शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मणी के विवाह प्रसंग का सजीव एवं भावपूर्ण वर्णन हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथा वाचन के क्रम में कथावाचक पंडित मोहित कृष्ण शर्मा ने रुक्मणी विवाह की कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और धर्म के गूढ़ संदेशों को भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और संपूर्ण पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, शहर महामंत्री प्रशांत पांडेय, समाजसेवी संजीव परिहार, कन्हैया पांडे, श्रीमती रेखा पांडेय, दयानंद पासवान, बिलासपुर जिला ग्रामीण महामंत्री मनोज पांडे, प्रीति पांडेय, दिलीप साहू, राजकुमारी पांडेय, संजय दवे, इंदिरा पांडे, जवाहर पांडेय, बबलू केसरवानी, बीना पांडे, किशोर पांडे, संतोष चौहान, रिचा पांडे, नरेंद्र पांडे, केशव गोरख, संगीत मोईत्रा, हनु शर्मा, आरती पांडे, राजेंद्र पांडे, प्रशांत परिहार, अविनाश चंदेल, सुमन पांडेय, शुभम पांडेय, राजेंद्र विष्ट, संदीप मिश्रा, राजेश साहु, गुड्डू चंदेल, राकेश केशरी, सन्नी चौहान, यश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रद्धा भाव से श्रवण किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।