Latest news

लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन 47वें दिन और मजबूत: भजन-कीर्तन के बीच सर्वदलीय समर्थन, महिलाओं ने कहा– गरीबों के मकान तोड़ना अन्याय

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read



बिलासपुर। लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन बुधवार को अपने 47वें दिन में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर आंदोलन स्थल पर जनसमर्थन और भी व्यापक रूप में सामने आया। पिंकू पांडे (आरपांचल के समाजसेवी), सुनील पटेल (कार्यकारी अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), हिमांशु राई (ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), जफर मेमन (शहर महासचिव, युवा कांग्रेस), संजय यादव (कटियापारा व चिंगराजपारा) सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
धरना स्थल पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। चांटीडीह, चिंगराजपारा क्षेत्र की महिलाओं नीतू पारचे और रिंकी कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को परेशान किया जा रहा है और मकान तोड़ना गलत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “हम चिंगराज और चांटीडीह की महिलाएं इस आंदोलन के समर्थन में हैं और आगे भी साथ रहेंगी।”
इस अवसर पर सर्व समाज के नेता डॉ. रघु साहू ने कहा कि अब सर्व समाज और साहू समाज भी इस धरना आंदोलन को समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह में रहने वाले लोगों को न्याय मिलना चाहिए और प्रशासन को उनकी व्यथा और पीड़ा सुननी चाहिए।
47वें दिन के इस सर्वदलीय महाधरना आंदोलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में श्रीमती यशोदा पाटिल, श्याम मूरत कौशिक, कुंती तिवारी, डॉ. रघु साहू, साखन दरवे, शुभम सोनी, रितिक दुबे, भोला राम साहू, प्रशांत मिश्रा, श्रवण दास मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, सिद्धार्थ भारती, आदर्श सिद्धार्थ, दिनेश घोरे, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, ओंकार साहू, गोपी देवांगन, गोलू देवांगन, अग्नू साहू, सलीम मेमन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और नागरिक शामिल रहे।
महिला सहभागिता में रामबाई, राधा साहू, रामौतिन, सूरजबाई, कुमारी निषाद, संतोषी यादव, कुंती प्रजापति, चमेली रजक, जानकी गोड, फुलबाई साहू, पिंकी देवांगन, अनिता, उर्मिला, लीला पाटिल, रूपा सरकार, सरस्वती देवांगन, पुष्पा देवांगन, लता देवांगन, राजकुमारी देवांगन, मथुरा सूर्यवंशी, जमुना सूर्यवंशी, सनी अहिरवार, चंद्रमा अहिरवार, जयकुमार अहिरवार, पीहरिया केवट, सोनबाई, कुंडिया केवट, सोनिया केवट, नंदनी ध्रुव, पिंकी बाई चौहान, परमिला ध्रुव, रानी देवांगन, साधना यादव, चंद्रकली निषाद, सीता साहू, सुशीला साहू, सुवासिन साहू, कुमारी यादव, अमेरिका श्रीवास, नंदकुमारी देवांगन, अनीता ध्रुव, रूपा देवी, गायत्री देवांगन, सहोदर गोड, सीता केवट, जानकी देवांगन, सोनिया मानिकपुरी, कौशल्या मानिकपुरी, मालती मानिकपुरी, मरजीना बेगम, सरस्वती यादव, वंदना डे, खोलबहरीन यादव, अनूपा श्रीवास, सुशीला श्रीवास, रामबाई मानिकपुरी, दुर्गा श्रीवास, सावित्री यादव, सुखमति मानिकपुरी, मीरा, शिवकुमारी देवांगन, अर्पणा पटेल, हेमलता देवांगन, सरिता राजपूत, मालती यादव, संतोष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।