00 पुलिस की यातायात व्यवस्था से फिर आम नागरिक हुए परेशान
00 मुख्यमंत्री के आगमन के पहले ही कर दिया गया था फ्रूट डाइवर्ट
बिलासपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव रविवार को बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए। मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि श्री हरिओम पवार, दिनेश बावरा, शंभू शिखर,अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। आधी रात को केक काटा।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने श्री साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, श्री किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक शसुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह मौजूद थे। गौरतलब है उप मुख्यमंत्री अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।