
बिलासपुर। संगठन में पद से अधिक दायित्व को महत्वपूर्ण बताते हुए यूथ कांग्रेस बिलासपुर के जिला महासचिव इख़लाक अली ने कहा कि जब संगठन किसी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देता है, तो वह उसके संघर्ष, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण पर अपनी मुहर लगाता है।
इख़लाक अली ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं होती, बल्कि संगठन की अपेक्षाओं को जमीन पर उतारने का संकल्प भी होती है। यह दायित्व कार्यकर्ता के लंबे संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और निरंतर सक्रियता का परिणाम होता है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ निभाना प्राथमिकता है।
जिला महासचिव ने संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित से जुड़े उद्देश्यों को लेकर सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन के विचार और लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचें, इसके लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।



