
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबंद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैमा नगोई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का दिनांक 18 नवंबर से यज्ञशाला परिसर ग्राम खैरा डगरिया में चल रहा सात दिवसीय विशेष शिविर का आज 24 नवंबर को विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जगत प्रसाद सूर्यवंशी सरपंच ग्राम पंचायत खैरा श्री मनोज पटेल सरपंच गांव ग्राम पंचायत चोरहा देवरी, विशिष्ट अतिथि शदेवेन्द्र आचार्य ,एवं स्वामी वासुदेव निखिल आचार्य प्रभारी यज्ञशाला खैरा एवं अध्यक्षता सविस कश्यप प्राचार्य शा. उ. मा. बैमा नगोई ने किया। एवं शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रितेश शुक्ला द्वारा किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैमा नगोई के छात्रो ने चार ग्राम पंचायत खैरा, डंगनिया, चोराहा देवरी,परसदा में अपना श्रमदान एवं विभिन्न परियोजनाओं संबंधित कार्य नालियों साफ सफाई, तालाबों की सफाई,पचरी निर्माण, किया एवं ग्रामीण जन समुदाय को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी साथ ही साथ नशा मुक्ति के संबंध में नाटक, साइबर सुरक्षा,डिजिटल जानकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस शिविर जिला पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक श्री उमाशंकर पाण्डेय जी ने भी यातायात एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान किया।
शिविर में प्रतिदिन सुबह श्री मनुदास योग प्रशिक्षक द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली जाती थी।दोपहर के श्रमदान परियोजना संबंधी कार्य और बौद्धिक चर्चा का आयोजन किया जाता था बौद्धिक चर्चा में विभिन्न विद्वानों ने जिसमें प्रमुख रूप डॉक्टर मनोज सिन्हा समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर, दीनदयाल यादव, पं.सुदंरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव श्री राजकुमार सचदेव, श् राम प्रसाद साहू, श्जितेन्द्र शुक्ला, नरोत्तम यादव, विभिन्न विषयों में अपना व्याख्यान दिया।



