Latest news

नेशनल टैलेंट हंट में उभरी नई राजनीतिक आवाज़ेंकांग्रेस संचार विभाग का बिलासपुर जोन साक्षात्कार संपन्न, 25 प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी राजनीतिक धार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Bilaspur बिलासपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग द्वारा पूरे देश में चल रहे नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत प्रवक्ताओं के चयन प्रक्रिया अब तेज़ हो चुकी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के निर्देश पर बिलासपुर जोन का साक्षात्कार कार्यक्रम आज कांग्रेस भवन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुआ। कुल 45 आवेदनों में से 25 प्रतिभागियों ने पैनल के सामने अपनी राजनीतिक समझ, वक्तृत्व कौशल और संगठनात्मक जानकारी प्रस्तुत की।


कांग्रेस का इतिहास, आज़ादी की लड़ाई, विकास मॉडल—हर विषय पर हुई गहन परख
पैनल द्वारा प्रतिभागियों से कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान, आज़ादी की लड़ाई में भूमिका, कांग्रेस सरकारों द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय स्तर के जनकल्याणकारी कानूनों और योजनाओं पर सवाल पूछे गए।
साथ ही छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के पाँच वर्षों की उपलब्धियों, वर्तमान राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों और जनता तक पार्टी की आवाज़ पहुंचाने की रणनीति पर भी प्रतिभागियों की पकड़ परखी गई।
पैनल में पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पत्रकार भास्कर मिश्रा, जोनल कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान, सागर सोलंकी और सोशल मीडिया प्रमुख मनी वैष्णो शामिल रहे।
महिला प्रतिभागियों ने उठाए महिला आरक्षण और अत्याचार पर तीखे सवाल
25 प्रतिभागियों में से 4 महिला उम्मीदवारों ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई—
अनादी शुक्ला (बिलासपुर), रिंकी पांडे (रायगढ़), संजुक्ता सिंह राजपूत (रायगढ़) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
महिला प्रतिभागियों ने देश में महिलाओं की सुरक्षा, महिला आरक्षण कानून, सामाजिक अत्याचार और लैंगिक असमानता पर प्रभावी तर्क और सवाल रखकर पैनल को प्रभावित किया।
ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक—युवा कांग्रेस की ऊर्जा मंच पर दिखी
रायगढ़, खरसिया, सारंगढ़, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, कोरबा सहित कई जिलों से युवा, राजनीतिक रूप से जागरूक और विचारवान कांग्रेस कार्यकर्ता इस चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
कई प्रतिभागियों ने विदेश नीति, अर्थव्यवस्था, बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति और हालिया आतंकी घटनाओं पर भी अपनी समझ पैनल के सामने रखी।
मौखिक ही नहीं, लिखित परीक्षा से भी परखी गई क्षमता
साक्षात्कार के साथ ही सभी प्रतिभागियों से विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर लिखित विचार मांगे गए।
हर प्रतिभागी ने उत्साहपूर्वक लिखित परीक्षा में भी अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए, जिससे उनकी वैचारिक स्पष्टता और अभिव्यक्ति क्षमता का आकलन किया गया।
“युवा आवाज़ों को प्लेटफॉर्म देने की राष्ट्रीय पहल”—पैनल सदस्यों की प्रतिक्रिया
पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का यह राष्ट्रीय प्रयास पार्टी में नई सोच और ऊर्जा लाने वाला साबित होगा।
प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं और महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी इस अभियान को सार्थक बना रही है।
उन्होंने कांग्रेस भवन के सभी सहयोगियों, दोनों जिला अध्यक्षों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।
यह चयन प्रक्रिया बताती है कि कांग्रेस अपने संचार ढांचे को नए दौर की मांगों के अनुरूप सशक्त करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है, जहाँ युवा नेतृत्व, राजनीतिक समझ और वैचारिक प्रतिबद्धता को केंद्र में रखा जा रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।