Latest news

4 साल के बच्चे पर बर्बर अत्याचार का मामला—छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गोदनामा मां गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर, कोटा।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 वर्षीय बच्चे पर अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है। करगीरोड कोटा स्थित राममंदिर चौक के पास रहने वाली एक महिला द्वारा मासूम को लगातार गाली-गलौज, मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना देने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से थाना कोटा तक पहुंचा।

शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी की अगुआई में टीम ने बच्चे की शारीरिक स्थिति, चोटों और प्रताड़ना के प्रारंभिक तथ्यों की पुष्टि की।

जांच में सामने आया कि आरोपीयां राजकुमारी भैना (34 वर्ष), निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, कोटा, कथित रूप से गोद लिए गए बालक को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लिया और उसके खिलाफ धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 75, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अपराध दर्ज किया।

आरोपीयां को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं 4 वर्षीय बालक को सुरक्षा, उपचार और देखरेख के लिए संबंधित विभाग की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मीना ठाकुर, म.आर. दीपिका लोनिया, आरक्षक दीप सिंह और प्रफुल्ल यादव की सक्रिय भूमिका रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।