Latest news

जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में सहभागिता से मिलता है आत्मिक सुख : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर, मानिकपुर। आम जनमानस चाहे शहरी हो या ग्रामीण, उसकी सेवा करने, क्षेत्र के विकास कार्यों में सहभागी बनने और लोगों के सुख-दुख में हाथ बंटाने से आत्मिक सुख मिलता है। एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी यही है कि वह अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहे। यह बात मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकपुर में सीसी रोड एवं रनिंग वाटर निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कही।
श्रीवास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी जरूरतों को समझना और विकास कार्यों में सहभागिता करना जनप्रतिनिधि का प्रमुख दायित्व है। क्षेत्र के विकास के साथ आम लोगों की सुविधाओं का विस्तार होना भी जरूरी है।
सीसी रोड और रनिंग वाटर कार्य का भूमि पूजन
ग्राम पंचायत मानिकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीसी रोड निर्माण कार्य एवं रनिंग वाटर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इन विकास कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य एवं जनपद पंचायत बिल्हा की सभापति श्रीमती रामादेवी मौर्य तथा कांग्रेस नेता श्री महेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच ने की।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में मोहन जायसवाल, प्रकाश सिंह ठाकुर, सौरभ मौर्य, वसंत मरकाम, अनिल केवट, रठलाल केवट, श्याम सुंदर, अजीत यादव, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र शर्मा, शुभम श्रीवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।