नई दिल्ली/रायपुर — कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के 41 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी ने इस सूची को सोमवार रात जारी किया, जिसे 2025 के राजनीतिक कैलेंडर में राज्य में कांग्रेस के बड़े पुनर्गठन की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
रायपुर सिटी का प्रभार श्रीकुमार शंकर मेनन और रायपुर ग्रामीण की कमान राजेंद्र पप्पू बंजारे को दी गई है। बिलासपुर शहर में सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण में महेंद्र गंगोत्री को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुकमा में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


जारी सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों में नए चेहरे सामने आए हैं। महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर में अशोक श्रीवास्तव, मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी में सुरजीत सिंह ठाकुर, रायगढ़ शहर में शाखा यादव और रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र नेगी को प्रभार दिया गया है।
सूरजपुर में शशि सिंह कोर्राम, बालोद में चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार में सुमित्रा घृतलहरे, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव, बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला, दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मान, धमतरी में तारिणी चंद्राकर, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, कोंडागांव में रवि घोष और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
AICC द्वारा जारी यह सूची छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत घोषित की गई है, जिसमें कुल 41 जिलों के नए प्रभारी शामिल हैं।



