मो इसराइल बबलू

बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बीते तीन दिनों में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत जिले की सभी थाना पुलिस ने नशे, असामाजिक गतिविधियों, अवैध हथियार और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। सिटी कोतवाली, सीपत, सरकंडा और सिविल लाइन थानों की कार्रवाई ने पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया है।
1️⃣ सीपत पुलिस की रेड — 58 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम खैरा (लगरा) में छापा मार कार्रवाई की।
ग्रामीणों से सूचना मिलने पर की गई रेड में तीन आरोपियों से कुल 58 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, करीब 2 क्विंटल लहान, शराब बनाने की सामग्री और एक मोटरसाइकिल (CG 10 AF 9977) जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी :
- शंकर केंवट (32 वर्ष), निवासी खैरा लगरा — 15 लीटर
- दिलीप साहू (49 वर्ष), निवासी खैरा लगरा — 15 लीटर
- गणेश धुरी (37 वर्ष), निवासी लगरा थाना सरकंडा — 27.5 लीटर
पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
👉 मूल्यांकन के अनुसार जब्त शराब और सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹20,000 बताई गई है।
2️⃣ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1500 कड़ा जप्त, 8 पर केस

नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में दुर्गा विसर्जन रैली के दौरान कोलाहल अधिनियम उल्लंघन पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
अभियान की खास बातें :
- 1500 से अधिक कड़ा (DJ साउंड इक्विपमेंट) जप्त किए गए।
- 06 साउंड सर्विस संचालकों पर धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज।
- साहिल साउंड सर्विस, बिलासपुर
- छेदी साउंड सर्विस, बिलासपुर
- विशाल जोन सर्विस, चकरभाठा
- हर्ष म्यूजिक साउंड, चांटीडीह
- ईगल पावर साउंड, सरकंडा
- खाटू श्याम साउंड, लाल खदान
अन्य कार्रवाई :
- कैलाश साहू (19 वर्ष) से बटनदार चाकू बरामद — धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
- 03 व्यक्तियों पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
- 05 लोगों के खिलाफ धारा 126, 135(2) BNSS में प्रकरण दर्ज।
👉 पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण और असामाजिक हरकतों पर अब कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
3️⃣ सरकंडा थाना — शांति भंग की आशंका में तीन बदमाश गिरफ्तार

थाना प्रभारी सरकंडा के निर्देशन में अशोक नगर और आसपास के इलाकों में सक्रिय बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की गई।
धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए गए आरोपी :
- तौफिक खान — निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
- मिराज खान — निवासी अशोकनगर एकता कॉलोनी, महामाया आईटीआई के पास
- मुख्तार खान — निवासी अशोकनगर मुरुम खदान
पुलिस ने बताया कि इन सभी पर पहले भी गुंडागर्दी और विवाद उत्पन्न करने की शिकायतें मिली थीं। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
4️⃣ सिविल लाइन पुलिस — धारदार हथियार सहित युवक गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन की पेट्रोलिंग टीम ने कुदुदंड क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को गुप्ती (धारदार हथियार) के साथ पकड़ा।
आरोपी : कमल प्रधान (25 वर्ष) पिता रामकृष्ण प्रधान, निवासी कुदुदंड।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
👉 सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
थाना – सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आज दिनांक 05.10.2025 को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
ऐसे व्यक्तियों, जो क्षेत्र में अशांति फैला रहे थे एवं विवाद उत्पन्न कर रहे थे, को चिन्हित कर बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत कार्यवाही की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के आरोपीगण –
1. साहिद खान, पिता जोहर खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मरीमाई मंदिर तालापारा, थाना सिविल लाइन
2. कलीम खान, पिता हसन खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी तालापारा भारत चौक, थाना सिविल लाइन
3. नावेद अली उर्फ सुलतान, पिता फरीद अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी जरहाभाठा मंदिर चौक, थाना सिविल लाइन
4. देव सिदार उर्फ बोददा, पिता राज सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन
5. जीवन कुमार डहरिया, पिता सुखदास, उम्र 40 वर्ष, निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा
थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
🔹 पुलिस की सख्त नीति का असर — ‘कानून से बड़ा कोई नहीं’

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि “शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत नशा, अवैध हथियार, ध्वनि प्रदूषण और गुंडा तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई थाना कार्रवाई आरोपी / जब्ती कानूनी धारा सीपत अवैध शराब निर्माण पर रेड 3 आरोपी, 58 लीटर शराब, 2 क्विंटल लहान आबकारी अधिनियम 34(1)(क)(च), 34(2), 59(क) कोतवाली कोलाहल अधिनियम उल्लंघन 8 आरोपी, 1500 कड़ा जप्त धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम, 25/27 आर्म्स एक्ट, 170/126/135(2) BNSS सरकंडा शांति भंग की आशंका 3 आरोपी धारा 170 BNSS सिविल लाइन धारदार हथियार सहित गिरफ्तारी 1 आरोपी (कमल प्रधान) आर्म्स एक्ट



