Mohammed israil

Bilaspur। कर्नाटक के कोप्पल सिटी में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब जूनियर जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता दिनांक 26 से 28 सितंबर को इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन एवं कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश के 1400 बालक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ आठ स्वर्ण पदक 8 रजत पदक एवं 18 कांस्य पदक कुल 34 पदक प्राप्त कर प्रि-टीन कैटेगरी मे पूरे भारतवर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ टीम में प्रदेश के 6 जिलों के 55 खिलाड़ी शामिल थे जिसमे बिलासपुर के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया पदक प्राप्त करने वाले बिलासपुर के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है- कु.अल्फिशा शेख स्वर्ण पदक, कु. आलिया रजत पदक,शेख अब्दुल कबीर, कु.अनन्या यादव, कु.दीक्षा यादव,कु.आरना साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं आयुष यादव, कु.अक़्सा फातिमा, कु.रुबीना अली, कु.लावन्या पाण्डेय का प्रदर्शन साहरान्य रहा छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ के महासचिव शेख समीर ने प्रेस को बताया कि छत्तीसगढ़ टीम को आशा अनुरूप पदक प्राप्त हुए है पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ट्राफी हासिल किया है हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए ये गौरव का पल है, पुरुष टीम कोच सूर्यकांत वर्मा, शेख अरबाज अली, महिला टीम कोच श्रीमती.सबीहा शेख, कु.लिनीमा साहू, राष्ट्रीय निर्णायक सुश्री. ममता पाण्डेय, मनीष निषाद, अभिषेक देवांगन टीम मे सामिल थे, टीम का प्रदेश वापसी पर संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बाघ जी, पूर्व योग आयोग सदस्य रविंद्र सिंह जी, सॉफ्टबॉल खेल संघ के अध्यक्ष श्री सुशील मिश्रा जी, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सहसचिव श्री मनीष श्रीवास्तव जी,अथलिटिक संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह जी, छत्तीसगढ़ बोकाटोर संघ के प्रदेश अध्यक्ष यु.मुरली राव जी, पैरा जूडो संघ के अध्यक्ष आशीष गोयल जी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. यह जानकारी जिला पेंचाक सिलाट संघ के कोच शेख अरबाज अली ने दी.।



