Latest news

दशहरा से पहले पुलिस का बड़ा अभियान : असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा, हथियार और कड़ा जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

मो इसराइल


शांति भंग करने वाले युवकों पर कार्रवाई, 10 पर बीएनएसएस और 2 पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण; पूरे शहर में तगड़ी चेकिंग

बिलासपुर, 1 अक्टूबर।
नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनज़र बिलासपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आपसी मारपीट कर अशांति फैलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं पूरे शहरभर में हुई चेकिंग कार्रवाई में सैकड़ों नग कड़ा (नुकीला/नुचकार हथियार) जब्त कर बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


सिरगिट्टी में हंगामा करने वाले गिरफ्तार

त्योहार के दौरान गणेश नगर, नयापारा क्षेत्र में कुछ युवकों ने आपस में मारपीट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी, मगर आरोपी नहीं माने। नतीजतन, सिरगिट्टी थाना प्रभारी और टीम ने सभी को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. सुमीत खरे (22), अन्नपूर्णा कॉलोनी, शांति विहार
  2. प्रवीण भारती (23), गणेश नगर नयापारा
  3. मनीष कामती (22), गणेश नगर नयापारा
  4. चंदन वासनिक उर्फ कल्लू (23), तालापारा
  5. दीपक सोनवानी (31), बजरंग चौक
  6. राहुल सूर्यवंशी (30), बजरंग चौक
  7. शिवकुमार सूर्यवंशी (30), बजरंग चौक

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


सघन चेकिंग : भारी मात्रा में जब्ती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

  • 10 व्यक्तियों पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई
  • 2 व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
  • विशेष रूप से थाना सिविल लाइन और तारबाहर क्षेत्र में हथियारों से संबंधित प्रकरण दर्ज किए गए।

थानोंवार जब्ती का विवरण

थाना जब्त कड़ा (संख्या) सिविल लाइन 110 नग तोरवा 17 नग सरकंडा 146 नग कोनी 37 नग सकरी 40 नग सिरगिट्टी 200 नग तारबाहर 21 नग कोतवाली 125 नग चकरभाठा 115 नग बिल्हा 10 नग


पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों और बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। पहले भी रतनपुर और कोतवाली थाना क्षेत्रों में ऐसी कार्रवाई की जा चुकी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।