Latest news

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मेडिकल ऑफिसर की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे डॉक्टर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


मस्तूरी NH-49 पर बड़ा हादसा, वाहन क्षतिग्रस्त; पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया

बिलासपुर,मस्तूरी, 1 अक्टूबर।
एनएच-49 फोरलेन पर लावर मोड़ के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रेलर ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में पदस्थ बीएमओ डॉ. अनिल कुमार बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी निजी कार क्रमांक CG 10 BD 8802 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, घटना शाम 5:49 बजे हुई जब डॉ. अनिल ड्यूटी खत्म कर बिलासपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पाराघाट की ओर से आ रहा ट्रेलर क्रमांक CG 10 BZ 8011 तेज रफ्तार में कार से साइड से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का दाहिना पिछला गेट और पहिए के ऊपर का हिस्सा चकनाचूर हो गया।

डॉ. अनिल ने तत्काल ट्रेलर को रुकवाया और चालक से पूछताछ की, जिसने अपना नाम शोभनाथ पाल, निवासी सीधी (मध्यप्रदेश) बताया। सूचना मिलते ही अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मस्तूरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक शोभनाथ पाल को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। ट्रेलर को भी जब्त कर लिया गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।