Latest news

बिलासपुर पुलिस का दावा…लाखों श्रद्धालु पहुंचे महामाया मंदिर, SSP राजनेश सिंह की कमान में रही अभेद्य सुरक्षा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


चुड़ा-पंच-चाकू लेकर घूम रहे 1000 से अधिक असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर, रतनपुर, 30 सितम्बर।
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। इस विशाल पैदल दर्शनयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने खुद संभाली। रात 3 बजे तक SSP स्वयं नगर भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

पुलिस की मुस्तैदी से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग की, जिसमें 1000 से ज्यादा चुड़ा, पंच, कैंची और चाकू जैसे हथियारनुमा सामान जब्त किए गए। वहीं अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


पुलिस की रणनीति

  • लाखों की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
  • जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती।
  • अलग से 10 पैदल और वाहन पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गईं।
  • हर मार्ग पर अफसरों और जवानों की मौजूदगी।

SSP खुद उतरे मैदान में

  • रात 3 बजे तक SSP राजनेश सिंह रहे सड़कों पर।
  • हर संवेदनशील इलाके का खुद किया निरीक्षण।
  • पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर नजर रखी।

पुलिस का बड़ा एक्शन

  • 1000 से अधिक चुड़ा, पंच, कैंची, चाकू जब्त।
  • 02 बदमाश गिरफ्तार, सीधे जेल दाखिल।
  • हजारों असामाजिक तत्वों की कड़ी चेकिंग

श्रद्धालु निश्चिंत, माहौल भक्तिमय

  • लाखों श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे महामाया मंदिर।
  • किसी भी श्रद्धालु को यात्रा में परेशानी नहीं हुई।
  • हर कदम पर पुलिस मौजूद, भीड़ पर पूरा नियंत्रण।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।