Mohammed israil
बिलासपुर, 30 सितम्बर।“40 दिन में रकम डबल” करने का लालच देकर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों ऐंठने वाले गिरोह का सरगना हीरानंद भागवानी अब सलाखों के पीछे है। थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 1041/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के मुख्य आरोपी ने 29 सितम्बर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें ठगी की पूरी साज़िश का खुलासा हुआ। ठगी का पूरा खेलपुलिस कार्रवाई
बिलासपुर, 30 सितम्बर।“40 दिन में रकम डबल” करने का लालच देकर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों ऐंठने वाले गिरोह का सरगना हीरानंद भागवानी अब सलाखों के पीछे है। थाना सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक 1041/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के मुख्य आरोपी ने 29 सितम्बर को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें ठगी की पूरी साज़िश का खुलासा हुआ।

ठगी का पूरा खेल
- हीरानंद भागवानी ने अपनी पत्नी नायरा भागवानी और साथी मुरली लहेजा के साथ मिलकर 100 से अधिक लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये हड़प लिए।
- रकम को “40 दिन में डबल” करने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाया।
- नायरा और मुरली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
- मास्टरमाइंड हीरानंद अब न्यायिक रिमांड पर जेल में है।
पुलिस कार्रवाई
- आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट से पुलिस रिमांड मंजूर हुआ।
- पूछताछ में हीरानंद ने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की।
- ठगी से जुड़े दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
- ठगी की कमाई से खरीदी गई जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू।
40 दिन में डबल का झांसा
- आम लोगों को तेजी से फायदा कमाने का सपना दिखाया।
- छोटे-छोटे निवेशकों से शुरू कर करोड़ों की वसूली की।
- हर दिन 300 से ज्यादा लोग ठगी की योजना का हिस्सा बनने के लिए संपर्क करते थे।
गिरफ्तारी की टाइमलाइन
- नायरा भागवानी – पहले गिरफ्तार, जेल भेजी गई।
- मुरली लहेजा – पुलिस ने दबोचा, जेल में।
- हीरानंद भागवानी – 29 सितम्बर को कोर्ट में समर्पण, अब सलाखों के पीछे।
पुलिस का बड़ा कदम
- ठगी से खरीदी जमीन की नीलामी का प्रतिवेदन कोर्ट में पेश।
- उम्मीद है पीड़ित निवेशकों को आंशिक राशि वापस मिल सकेगी।



