Mohammed israil
मुख्य सचिव विकासशील के कार्यभार ग्रहण करने के बाद 14 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, प्रशासनिक व्यवस्था को संतुलित करने की कवायद
रायपुर, 30 सितम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य सचिव विकासशील के कार्यभार ग्रहण करने के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर 14 वरिष्ठ और युवा आईएएस अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर दिया है। इसे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और संतुलित करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
प्रमुख बदलाव और जिम्मेदारियां
1. श्रीमती रेणु जी पिल्ले (1991 बैच)
- पद : अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
- नई जिम्मेदारी : अध्यक्ष, व्यापम
- अतिरिक्त प्रभार : अध्यक्ष, छग माध्यमिक शिक्षा मंडल
2. श्री सुब्रत साहू (1992 बैच)
- पद : अपर मुख्य सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
- नई जिम्मेदारी : महानिदेशक, छग प्रशासन अकादमी
- 01 अक्टूबर 2025 से अतिरिक्त प्रभार : अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर (टोपेश्वर वर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद)
3. श्री सोनमणि बोरा (1997 बैच)
- वर्तमान विभाग : आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
4. डॉ. रोहित यादव (2002 बैच)
- वर्तमान : सचिव, ऊर्जा विभाग, अध्यक्ष CSPGCL एवं CSPDCL, सचिव पर्यटन एवं संस्कृति
- नई जिम्मेदारी : सचिव, जनसंपर्क विभाग
- नोट : कार्यभार ग्रहण करने पर पी. दयानंद को जनसंपर्क के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा
5. श्री अविनाश चम्पावत (2003 बैच)
- वर्तमान : सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
6. श्री मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच)
- वर्तमान : सचिव, वित्त विभाग, सचिव मुख्यमंत्री, सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर)
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : सचिव, विमानन विभाग
- नोट : कार्यभार ग्रहण करने पर बसवराजू एस. को विमानन विभाग से मुक्त किया जाएगा
7. श्री अंकित आनंद (2006 बैच)
- वर्तमान : सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, सचिव आवास एवं पर्यावरण, सचिव वाणिज्यिक कर (पंजीयन), अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण मंडल
- नई जिम्मेदारी : सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
- नोट : निहारिका बारिक को इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा
8. श्री भुवनेश यादव (2006 बैच)
- वर्तमान : सचिव, समाज कल्याण विभाग, आयुक्त नि:शक्तजन
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सचिव बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग
9. श्री कुलदीप शर्मा (2014 बैच)
- वर्तमान : रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : प्रबंध संचालक, छग राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन
10. श्री रवि मित्तल (2016 बैच)
- वर्तमान : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ संवाद
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : संचालक, विमानन
11. डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच)
- वर्तमान : संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग एवं श्रम विभाग
- नई जिम्मेदारी : संचालक, खाद्य विभाग
- अतिरिक्त प्रभार : संयुक्त सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
12. श्री जितेन्दर यादव (2019 बैच)
- वर्तमान : सीईओ, जिला पंचायत रायगढ़
- नई जिम्मेदारी : कलेक्टर, राजनांदगांव
13. श्री लोकेश कुमार (2019 बैच)
- वर्तमान : उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग
- अतिरिक्त जिम्मेदारी : उप सचिव, श्रम विभाग
14. श्री पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच)
- वर्तमान : सहायक कलेक्टर, दुर्ग
- नई जिम्मेदारी : सीईओ, जिला पंचायत रायगढ़
प्रशासनिक हलकों में चर्चा
इन नियुक्तियों को प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने की कवायद माना जा रहा है। नए मुख्य सचिव विकासशील के कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुआ यह पहला बड़ा फेरबदल है, जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को रणनीतिक विभाग सौंपे गए हैं तो युवा अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।
- रेणु पिल्ले बनीं व्यापम और माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष
- सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी और राजस्व मंडल की जिम्मेदारी
- रोहित यादव अब जनसंपर्क विभाग के सचिव
- जितेन्दर यादव बने कलेक्टर राजनांदगांव
- अंकित आनंद को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग
- डॉ. फरिहा आलम को खाद्य विभाग का नया प्रभार



