Mohammed israil
हजारों श्रद्धालुओं से मिले, जगह-जगह आतिशबाजी और चुनरी पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर।
नवरात्र पर्व पर बिलासपुर जिले में दुर्गा पंडालों का रंग-रूप भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी – उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, सचिव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3) ने सप्तमी और महाअष्टमी के दिन जिलेभर में 100 से ज्यादा दुर्गा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती की और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।



✦ दौरे का विस्तार
श्री श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा और बिल्हा-मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के महमंद, मानिकपुर, ढेका, हरदी, कोरमी, बसिया, लिमतरी, धूमां, सिलपहरी, पौंडी, फदहा, मगरउछला, बननाकडीह सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया।
इस दौरान हर ग्राम में उनका फूलमालाओं, आतिशबाजी और माता की चुनरी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
✦ हजारों की भीड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस भव्य कार्यक्रम में श्री श्रीवास के साथ नंदकिशोर वर्मा, पंडित जितेंद्र विष्णु साहू, केशव पांडे, विनय यादव, मुन्ना श्रीवास, हरबंस, आई.एम. शर्मा, जीतू चरण सिंह, राज सोम गेंदले, विजय तिवारी, पथ किशन, छोटे लाल यादव, विकास यादव, कमल यादव, टीकाराम यादव, हेमंत कौशिक, गोपी यादव, सनी यादव, गोलू साहू, राजेश रजक, लक्ष्मण यादव, किशोर यादव, सुमित यादव, लवकुश, छवि श्रीवास सहित हजारों श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे।
- 100+ दुर्गा पंडालों का दौरा
- सप्तमी और महाअष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं से मुलाकात
- प्रत्येक गांव में आतिशबाजी व चुनरी पहनाकर हुआ स्वागत
- बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में पहुंचे



