बिलासपुर। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर कोटा विधानसभा के श्रध्दालुओ के सुगम एवं सुलभपूर्वक मॉ महामाया देवी के दर्शन हेतु निःशुल्क बस सुविधा प्रारंभ किया गया। निःशुल्क बस सुविधा रतनपुर कोटा एवं बेलगहना मार्ग पर 27 सितम्बर पंचमी से लेकर 29 सितम्बर सप्तमी तक चलाई गई थी। निःशुल्क बस सुविधा से हजारो श्रध्दालुओं ने मॉ महामाया का दर्शन लाभ प्राप्त किये। क्षेत्रवासियों ने मॉ महामाया देवी दर्शन हेतु निःशुल्क बस सुविधा प्रारंभ करने पर विधायक अटल श्रीवास्तव की सराहना कर धन्यवाद दिया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्रवासियों के मॉ महामाया के प्रति आस्था एवं विश्वास को देखकर श्रध्दालुओं के सुगम एवं सरलता पूर्वक मॉ महामाया देवी के दर्शन कराने हेतु एक छोटी सी सेवा सुविधा प्रारंभ की गई थी।
एमएलए अटल श्रीवास्तव द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा से श्रध्दालुओं ने किया मां महामाया दर्शन
Mohammed Israil
- Editor
1 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।