Latest news

नईदुनिया के संपादक डॉ सुनील गुप्ता की माता के निधन पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, हर्षिता पांडे, मेयर पूजा विधानी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

बिलासपुर। शहर के वरिष्ठ पत्रकार और नईदुनिया के संपादक डॉ. सुनील गुप्ता की माता श्रीमती शकुंतला गुप्ता के निधन पर सियासी और सामाजिक जगत की हस्तियां लगातार शोक संवेदना व्यक्त करने उनके तेलीपारा स्थित निवास पहुंच रही हैं।


मालूम हो कि श्रीमती गुप्ता का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था और उनकी अंत्येष्टि 29 अगस्त को मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम करंजिया में हुई थी। अंत्येष्टि में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
व्यवस्थागत कारणों से कई प्रतिष्ठित लोग करंजिया नहीं पहुंच सके थे, लेकिन अब लगातार तेलीपारा स्थित आवास पर पहुंचकर डॉ. गुप्ता से मिल रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, बिलासपुर नगर निगम की मेयर श्रीमती पूजा विधानी, कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा, भाजपा नेता रोशन सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक वहां पहुंचे। मालूम हो की 1 वर्ष पूर्व डॉ सुनील गुप्ता के पिता एमएल गुप्ता का भी निधन हो गया था।
परिजनों ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।