Latest news

दुर्गा पंडाल के पास युवक को गला रेतकर उतारा मौत के घाट!

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

मो इसराइल


सरकंडा के मोपका में युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में रविवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35 वर्ष), पिता भुवन लाल सूर्यवंशी, निवासी भाटापारा मोपका, दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे हुए थे। उसी दौरान मोहल्ले के ही युवक कमलेश सूर्यवंशी (25 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम सूर्यवंशी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दिनेश को परिजन तत्काल सिम्स अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमलेश मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोपका चौकी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना स्थल: भाटापारा, मोपका, थाना सरकंडा
मृतक: दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35)
आरोपी: कमलेश सूर्यवंशी (25), मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।