Latest news

“जीएसटी सुधारों से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ, उद्योग जगत ने जताया आभार”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर। देशभर के व्यापार और उद्योग जगत ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है। कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) बिलासपुर के महामंत्री हीरानंद जयसिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सुधारों से उपभोक्ताओं की बायिंग पावर बढ़ेगी, जिससे रिटेल सेक्टर में मांग में तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप उद्योगों के उत्पादन में वृद्धि होगी और नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। जीएसटी सुधार देश की जीडीपी को 0.5 से 0.75 प्रतिशत तक अतिरिक्त ग्रोथ देने में सहायक सिद्ध होगा।

जयसिंह ने आगे कहा कि सरकार की हालिया नीतियाँ व्यापार जगत के लिए “स्वर्णिम अवसर” लेकर आई हैं। पहले इनकम टैक्स में छूट, फिर आरबीआई द्वारा 1% की राहत से बाजार में 2.5 लाख करोड़ की तरलता, और अब जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को सीधे राहत मिली है।

इन कदमों से आत्मनिर्भर भारत के विज़न को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वदेशी अभियान को गति मिलेगी और नए स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुधारों से भारत आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।