Latest news

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान : कस्तूरबा नगर में मतदाता सूची की खामियां उजागर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


कांग्रेस का दावा – मृतक और बाहरी वार्ड के नाम भी शामिल, निष्पक्ष चुनाव के लिए विसंगतियां दूर करने की मांग

बिलासपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत कांग्रेस ने बिलासपुर विधानसभा में भी मतदाता सूची की पड़ताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 ने वार्ड क्रमांक 19, कस्तूरबा नगर के बूथ क्रमांक 69 में मतदाता सूची का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद भरत कश्यप, बूथ अध्यक्ष आशीष पाल, भारत निर्मलकर, मीना मानिकपुरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


क्या मिली खामियां?

ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने बताया कि कस्तूरबा नगर की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियां मिली हैं—

  • कई मृत व्यक्तियों के नाम अब भी सूची में दर्ज हैं।
  • सैकड़ों मतदाता दूसरे वार्ड में रहते हैं, लेकिन नाम कस्तूरबा नगर (वार्ड क्रमांक 19) के बूथ 69 में शामिल कर दिए गए हैं।

कांग्रेस का आरोप और मांग

नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा की मतदाता सूची में व्यापक स्तर पर त्रुटियां हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर इनकी जांच कर रहे हैं।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने और विसंगतियां दूर करने की मांग की, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके।


अभियान की पृष्ठभूमि

  • यह अभियान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे “वोट अधिकार यात्रा” और “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन का हिस्सा है।
  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के हालिया बिलासपुर दौरे के बाद यह अभियान तेज किया गया।
  • ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने इसके पहले वार्ड क्रमांक 31, लाला लाजपत राय नगर के बूथ क्रमांक 146 में भी मतदाता सूची की जांच की थी।

कांग्रेस का दावा बनाम चुनावी चुनौती

  • मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम अब भी दर्ज।
  • घर-घर जांच कर रही है कांग्रेस।
  • निर्वाचन आयोग से लिखित शिकायत और मांग की तैयारी।
  • निष्पक्ष चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची पर जोर।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।