मनपहरी हाई स्कूल में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया सायकल वितरण
बिलासपुर करगीरोड़ – कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनपहरी हाईस्कूल के पात्र छात्राओं को शासन की योजना के तहत निःशुल्क सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित जनपद सदस्य अलीबाबा कश्यप ग्राम के सरपंच शिक्षा समिति के अध्यक्ष सदस्य पंचगण एवं पालक बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के साथ उपस्थित थे। संकुल केन्द्र द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अटल श्रीवास्तव का स्वागत सत्कार किया गया। माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राचार्य सुरेश डाहिरे द्वारा स्वागत भाषण एवं स्कुल की प्रगति की रूपरेखा तथा स्कूल की मांगो को लेकर अतिथियों को अवगत कराया।
मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक के रूप में मेरी प्राथमिकता में शिक्षा प्रमुख है। स्कूल बिल्डिंग स्कूल तक पहुंच मार्ग तथा शिक्षा को लेकर जितनी भी योजनाएं शासन की चल रही है उनको लागू कराने में भूमिका रहेगी। निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत पात्र छात्राओं को सायकल वितरण कर मुझे खुशी हो रही है यह योजना छात्राओं के शिक्षा के लिए वरदान है, बालिका शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होते है। विधायक के रूप में मेरी भूमिका बालिका शिक्षा को लेकर सतत जारी रहेगी।



