Latest news

अपराध बेलगाम, गरीब बच्चों से किताब-गणवेश भी छीना!कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, भाजपा सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर, 2 सितम्बर।
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ते अपराध और शिक्षा में हो रही भारी लापरवाही को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार न अपराध रोक पा रही है और न ही गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिला पा रही है।
शहर अब सुरक्षित नहीं – विजय पांडेय


शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा,
“बिलासपुर हमेशा से शांतप्रिय रहा है, लेकिन अब अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हालात ये हैं कि स्कूल परिसरों में भी चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। भाजपा को केवल सत्ता सुख चाहिए, जनता चाहे परेशान हो।”
शिक्षा को निजी स्कूलों के हवाले – विजय केशरवानी
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी बोले,
“शैक्षणिक सत्र का एक-तिहाई हिस्सा बीत चुका है, तिमाही परीक्षा होने वाली है। इसके बावजूद गरीब बच्चों को न तो किताब मिली और न गणवेश। भाजपा सरकार ने पहले ही युक्तियुक्तकरण के नाम पर कई स्कूल बंद किए, अब शिक्षा की उपेक्षा कर निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रही है।”
बच्चों के हाथ में कलम, अपराधियों का नहीं हथियार – जावेद मेमन


ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा,
“बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके हाथों में कलम शोभा देती है, लेकिन कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शिक्षा के मंदिर को बदनाम कर रहे हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को तुरंत कदम उठाने होंगे।”
🔴 कांग्रेस का हमला –
अपराध रोकने में नाकाम भाजपा सरकार।
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा खतरे में।
किताब और गणवेश से वंचित गरीब विद्यार्थी।
शिक्षा को निजी स्कूलों की ओर धकेलने की साजिश।
✍️ ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख नेता
विजय पांडेय (शहर अध्यक्ष)
विजय केशरवानी (ग्रामीण अध्यक्ष)
रामशरण यादव (पूर्व महापौर)
प्रमोद नायक (पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष)
देवेन्द्र सिंह बाटू (प्रदेश महामंत्री)लक्ष्मी नाथ साहू, अध्यक्ष तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
भरत कश्यप (नेता प्रतिपक्ष)
समीर अहमद, जावेद मेमन (ब्लॉक अध्यक्ष), ऋषि पांडेय (प्रवक्ता), सीमा घृतेश, रमाशंकर बघेल, हिमांशु कश्यप, फरिद बबली, सज्जू अली, विरेंद्र सारथी, अयाज खान, हेरी डेलियन, रिजवान खान, विराज रजक, रमजान गौरी, वकार खान, वाशिम बक्श, शिव यादव

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।