Latest news

तखतपुर में पुजारी की हत्या: 12 घंटे में पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा, अवैध संबंध की आहट

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर/तखतपुर।
परसाकापा गांव शनिवार सुबह खून से सने उस दृश्य से दहल उठा, जब पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (पुत्र राजकुमार पाठक) का शव मिला। रोज की तरह मां जब सुबह 6 बजे मंदिर पहुंचीं, तो बेटे को खून से लथपथ देखकर चीख उठीं। पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

खबर मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह भी स्वयं फोर्स, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर एसएसपी ने जांच अधिकारियों को आरोपी की जल्द पहचान और गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।

पुलिस की तफ्तीश ने महज़ 12 घंटे में चार संदिग्धों तक पहुंच बना ली है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे अवैध संबंध की कड़ी जुड़ी होने की आशंका है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना का तार मुख्य आरोपी की पत्नी से जुड़ा हो सकता है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपी का चेहरा बेनकाब करने का दावा कर रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।