Latest news

सड़क पर मवेशी बने मौत का कारण, जानिए क्या है पूरा मामला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर-सकरी रोड पर भीषण हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की मौत – तीन गंभीर

बिलासपुर।
बिलासपुर में बुधवार की देर रात सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया। बिलासपुर-सकरी रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक-युवतियां घंटों तक कार के अंदर फंसे रहे। पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर बड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में कार चालक रितेश श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हैं।


हादसे की पूरी कहानी

  • घुरू निवासी जय यादव और उसका दोस्त रितेश श्रीवास्तव, साथ ही घुरू निवासी रामेश्वरी मानिकपुरी व धौंरा मोड़ (बेलतरा) की सरोज राज बुधवार रात ढाबा सिंह होटल (मुंगेली नाका) से घूमने निकले।
  • देर रात करीब 2:30 बजे सभी कार से कोटा रोड होते हुए शहर लौट रहे थे।
  • सकरी-बिलासपुर रोड पर कार के सामने अचानक मवेशी आ गए।
  • रितेश ने मवेशियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई।
  • कार बुरी तरह से चिपक गई, जिससे सभी सवार अंदर फंस गए और दर्द से कराहते रहे।

पुलिस की रेस्क्यू ऑपरेशन

  • सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
  • स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने की कोशिश हुई, लेकिन कार में सभी बुरी तरह फंसे थे।
  • इसके बाद पुलिस ने गैस कटर मंगाकर घंटों की मशक्कत से कार काटी और सभी को बाहर निकाला।
  • घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान चालक रितेश की मौत हो गई।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खुलेआम मौत बांट रहे मवेशी

  • शहर और हाईवे पर दिन-रात घूमते और बैठे मवेशी सड़क हादसों की बड़ी वजह
  • नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही, पशु पकड़ने और शेल्टर भेजने की व्यवस्था सिर्फ कागजों तक
  • पिछले एक साल में बिलासपुर और आसपास मवेशियों से जुड़े सड़क हादसों में कई मौतें
  • देर रात तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पर बैठे मवेशी – घातक कॉम्बिनेशन।
  • इस हादसे ने फिर उठाए सवाल : क्या प्रशासन किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है?

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।