Latest news

हिदायत अली कमलाकर साहित्य मंच की स्थापना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर । हिदायत अली कमलाकर की पुण्यतिथि पर आज शहर के साहित्यकारों की एक अहम बैठक हुई जिसमें डॉक्टर सतीश जयसवाल ने बैठक में कहा कि हिदायत अली कमलाकर शहर के जाने-माने साहित्यकार थे उनकी पुण्यतिथि पर यह पुनीत कार्य हिदायत अली कमलाकर को उनके साहित्य साधना के लिए एक साहित्य मंच की स्थापना की जा रही है यह खुशी की बात है कि भविष्य में इस मंच के माध्यम से अन्य साहित्यकारों और कवियों को अवसर मिलेगा साथ ही आपने यह कहा कि भविष्य में वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ एक बैठक आयोजित कर कमलाकर साहित्य मंच को एक वृहत रूप देकर उसकी कार्य योजना बनाकर आगे कार्य करना होगा वहीं वरिष्ठ साहित्यकार महेश श्रीवास ने कहा कि कमलाकर साहित्य मंच की स्थापना उनके कृतियों पर कार्य करेगा ही अन्य कवियों को भी यह मंच देगा खुशी की बात है कि हम सब ने उनके साथ कविता पाठ किया है उनके साहित्य में देश भक्ति और कौमी एकता की बात सामने आती थी गजलकार के के पाठक ने कहां कि आप एक जिंदा दिल इंसान थे आपने साहित्य को बहुत कुछ दिया है और अपनी कृतियों के माध्यम से साहित्य के बहुत से आयामों को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया साहित्यकार डी आर जाधव ने कहा कि कमलाकर जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे डॉक्टर जीवन जायसवाल , राम निहारे राजपूत ने भी अपने विचार रखें । कमलाकर साहित्य मंच की संस्थापक डॉक्टर शाजिया अली खान ने कहा कि इस मंच की स्थापना के पीछे छत्तीसगढ़ के जाने-माने साहित्यकार डॉ अजय पाठक जी की प्रेरणा से संभव हो पाया है हम भविष्य में मंच के माध्यम से त्रैमासिक साहित्यिक गोष्ठी आयोजित करेंगे जिस पर हिदायत अली के साहित्य के अलावा शहर के प्रतिभावान नए साहित्यकारों को मंच प्रदान करेंगे साथ ही कमलाकर जी की पुण्यतिथि पर साहित्यकारों का सम्मान भी करेंगे ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।