Mohammed israil


Bilaspur Chhattisgarh बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर और वेलनेस सैलून की आड़ में चल रहा देह व्यापार अब गहरी चिंता का विषय बन गया है। दुर्ग और राजधानी रायपुर से सामने आए दो चौंकाने वाले मामलों ने न सिर्फ पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया है, बल्कि समाज के उस स्याह चेहरे को भी उजागर किया है जहां आराम, सौंदर्य और थेरेपी के नाम पर असल में देह व्यापार और डिजिटल ब्लैकमेलिंग जैसे गंदे धंधे फल-फूल रहे हैं। यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या छत्तीसगढ़ अब ऐसे अपराधों का नया अड्डा बनता जा रहा है?
📍मामला-1: दुर्ग का ‘द ग्रीन डे स्पा’ बना सेक्स रैकेट का अड्डा

दुर्ग।
सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित द ग्रीन डे स्पा में शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में स्पा की संचालिका सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा मालिक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, स्पा में टेली कॉलर के रूप में काम करने वाली जैनम खातून और योगिता गंधर्व ग्राहकों को अलग-अलग नंबरों से फोन कर ‘सेवाएं’ देने का लालच देती थीं। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन, 1 टैब, आपत्तिजनक वस्तुएं, ग्राहकों की लिस्ट और रजिस्टर जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
- संध्या कुमारी (34) – स्पा संचालिका
- अरविंद यादव (30) – ग्राहक
- आदित्य सिंह (29) – ग्राहक
- जैनम खातून – टेली कॉलर
- योगिता गंधर्व (23) – टेली कॉलर
पुलिस कार्रवाई:
- गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा
- मुख्य आरोपी (स्पा मालिक) फरार
- ग्राहकों का डेटा खंगालने की प्रक्रिया जारी
📍मामला-2: रायपुर में डिजिटल ब्लैकमेलिंग वाला सेक्स रैकेट
रायपुर।
न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक लक्ज़री वेलनेस सैलून एंड स्पा में पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट उजागर किया। इस बार मामला और भी संगीन है — यहां गुप्त कैमरों से ग्राहकों और कर्मचारियों की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही थीं। पुलिस को संदेह है कि यह वीडियो बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए उपयोग हो सकते थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और रिकॉर्डिंग डिवाइस, आपत्तिजनक सामग्री सहित कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए। महिला संचालिका फिलहाल फरार है।
रायपुर रेंज के IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजधानी के 80+ स्पा सेंटरों की विशेष टीम द्वारा औचक जांच की जा रही है।
📊 छत्तीसगढ़ में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट — 5 साल का काला सच
वर्ष जिला स्थान/स्पा का नाम गिरफ्तारियां प्रमुख खुलासे 2020 रायपुर देवेंद्र नगर 4 मसाज सेंटर में विदेशी युवतियां लिप्त 2021 भिलाई सुभाष चौक 6 ग्राहक बनकर पहुंची महिला ACP ने पकड़ा 2022 रायगढ़ कोतरा रोड 5 डांस बार की आड़ में देह व्यापार 2023 रायपुर GE रोड 7 दो होटल संचालक भी संलिप्त 2024 बिलासपुर सिविल लाइन 3 मसाज के नाम पर ऑन-कॉल रैकेट 2025 दुर्ग नेहरू नगर, ‘ग्रीन डे स्पा’ 5 (1 फरार) कॉल कर बुलाए जाते थे ग्राहक 2025 रायपुर न्यू राजेंद्र नगर चल रही है जांच गुप्त कैमरों से रिकॉर्डिंग, ब्लैकमेलिंग का शक
📌
- स्पा सेंटर, मसाज पार्लर या वेलनेस सैलून की आड़
- टेली कॉलर या ऐप के जरिए ग्राहक जोड़ना
- पुलिस की कार्रवाई में आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर, डिजिटल सबूत
- कई बार गुप्त कैमरे या चैट डेटा से रैकेट का भंडाफोड़
- मुख्य आरोपी अक्सर फरार
❗ समाज के लिए चेतावनी – सौंदर्य केंद्र या अपराध का अड्डा?
छत्तीसगढ़ जैसे सांस्कृतिक प्रदेश में इस तरह के अपराधों का बार-बार सामने आना बेहद चिंताजनक है। सवाल सिर्फ कानून का नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी का भी है। प्रशासन भले एक्शन ले, पर जब तक समाज जागरूक नहीं होगा, ये गंदगी बार-बार पैर पसारती रहेगी।
समाज को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस की निगरानी और सजगता लगातार जारी रहेगी : एसएसपी रजनेश सिंह

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्पा सेंटरों में हो रही गतिविधियों को लेकर हमारी बातचीत में स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी स्पा सेंटरों की समय-समय पर निगरानी और जांच की जाती रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे सेंटर सामने आए, जहां वेस्ट बंगाल सहित अन्य राज्यों से युवतियों को लाकर कार्य कराया जा रहा था। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को औपचारिक पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी साझा की गई। एसएसपी सिंह ने कहा कि बिलासपुर पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर पूरी तरह सतर्क है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के दायरे में रहकर हर ऐसी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और सजगता लगातार जारी रहेगी।



