Latest news

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने जामा मस्जिद के किरायेदारो को दी आखिरी चेतावनी  – किराया नहीं देने पर होगी दुकान सील

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

डॉ. सलीम राज पहुचे जामा मस्जिद और दुकानदारों से आमने सामने की बात

  1. एक पेड़ मा के नाम अन्तर्गत मस्जिद परिसर में किया वृक्षारोपण।

बिलासपुर :- राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज,  फैसल रिज़वी सदस्य राज्य वक्फ बोर्ड, एवं डॉ. फारूकी मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य वक्फ बोर्ड रविवार को शहर पहुंचे।

जामा मस्जिद देवकीनंदन चौक के करीब  प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अन्तर्गत वृक्षारोपरण किया, साथ में जामा मस्जिद के नयी कमेटी से चर्चा की । कमेटी के वरिष्ठ सदस्य वहीदुल्ला खान ने जामा मस्जिद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने अवगत कराया कि 26 जून को जो लोग आयोग कार्यालय में समक्ष में उपस्थित होकर नया किराया नामा सम्पादित करने एवं पुराना बकाया किराया देने की जो सहमति प्रदान की थी। उसमें से किसी ने आज तक बकाया किराया नही दिया और न ही नया किरायानाम सम्पादित किया है।

जानकारी लेने के बाद डॉ सलीम राज दुकानदारों से मिलने स्वयं उनके दुकान तक गये, और उन्होने समझाईश दी कि आयोग के समक्ष आपने जो इकरार किया था उसकी वीडियो रिकार्डिंग है। आपको आखिरी मौका दिया जा रहा है कि दुकान का बकाया किराया अदा करें और नया किरायानामा सम्पादित करें, अन्यथा दुकानें सील कर दी जाएंगी।

डॉ राज ने बताया कि दुकानदारों से प्राप्त राशि से मस्जिद के विकास में खर्च किया जाएगा। और बच्चों की तालीम का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। मीडिया के प्रश्न पर उन्होने आगे बताया कि शहर की अन्य वक्फ प्रापर्टी का भी सर्वे कराया जा रहा है और उनसे या तो नये दर पर किराया तय होगा या प्रापर्टी को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।