बिलासपुर में आज व्यावसायिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरिंग भारती की परीक्षा सरकंडा स्थित पंडित रामदुलारे शुक्ला हायर सेकंडरी स्कूल में हो रही थी इस केंद्र में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी की सतर्कता से एक नकल माफिया का कारनामा पकड़ में आया जिसमें एक युवती ऑटो में बैठकर केंद्र के दीवाल के बाहर डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक जवाब पहुंच रही थी परीक्षा केंद्र में बैठी युवती कैमरे के माध्यम से प्रश्न भेज रही थी और यहां वॉकी टॉकी के माध्यम से जवाब जा रहा था कांग्रेस नेता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने यह आरोप लगाया की छत्तीसगढ़ शासन बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रहा है व्यावसायिक शिक्षा मंडल का परीक्षा पर कोई नियंत्रण नहीं है और खुलेआम डिवाइस के माध्यम से तकनीकी नकल कराई जा रही है जिसे किसी सरकारी अधिकारी या परीक्षा केंद्र का प्रभारी नहीं पकड़ा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी ने सक्रियता दिखाते हुए इस मामले को उजागर किया प्रमोद नायक ने शासन से मांग की है कि जिला प्रशासन कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक इस कांड की जांच करें कि और किन-किन केन्द्रो मैं ऐसे प्रकरण हुए होंगे उसकी भी जाँच हो दोनों युवतियाँ जशपुर की बताई जा रही हैं इसलिए इन्हें राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ हो सकता है युवतियों से बारीकी से सघन पूछताछ होनी चाहिए और ऐसे प्रकरण जहां भी हो उचित कार्रवाई हो बिलासपुर में भी जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर कारवाई प्रशासन को करना चाहिए कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन इसको लेकर जिले और प्रदेश में करेगी प्रमोद नायक के साथ थाने में महेंद्र गंगोत्री सुधांशु मिश्रा शाहिद एनएसयूआई के पदाधिकारी बड़ी संख्या उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे भी मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रों के भविष्य केc साथ खिलवाड़ ना हो इसके लिए बिलासपुर पहुंचे हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करके विष्णु देव शासन पर तंज कसा है कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कल से विधानसभा का सत्र है नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से इस कांड की गूंज विधानसभा में सुनाई देगी
व्यावसायिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल माफिया ने सिद्ध कर दिया की सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है, बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार : प्रमोद नायक
Mohammed Israil
- Editor
3 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।