






Bilaspur बिलासपुर। प्रति वर्ष 14 जून,विश्व रक्त दाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार रक्त दाता दिवस का थीम ” Give blood,give hope; together we save lives” को चरितार्थ करने रक्तदान शिविर के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता तथा जनजागरण के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
रक्त दान शिविर में आए हुए रक्त दाताओं को डॉ भानू प्रताप सिंह संचालक सह प्राध्यापक व सुपरस्पेशलिटी के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहित किया गया इस अवसर पर सिम्स के डीन डॉ रमणेश मूर्ति व अधीक्षक डॉ लखन सिंह द्वारा निरंतर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया और डीन द्वारा बताया गया कि जल्दी ही सिम्स रक्तकोष को एक मोबाइल वेन दिया जा रहा है। । डॉ बी पी सिंह ,विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुपर स्पेशलिस्ट द्वारा रक्त दान से होने वाले लाभ, भ्रांति तथा व्यक्ति के सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया। रिपोर्ट लिखे जाने तक 42 रक्त दाताओं द्वारा रक्तदान किया जा चुका है जिसमें सिम्स में अध्ययनरत छात्र छात्राओं,चिकित्सकों,एनसीसी के कैडेट्स, श्रीराम सेवा समिति तथा रक्त मित्र के सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान के विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागियों ने 10 अलग अलग ग्रुप ने भाग लिया जिसमें प्राची चंद्राकर ग्रुप व शुभम चंद्रा के सदस्यों को सम्मिलित रूप से प्रथम, डॉ नंदिनी सोरी ग्रुप के सदस्यों को द्वितीय एवं बबीता सिदार ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
रक्तदान के प्रति जनजागृति लाने सिम्स प्रांगण से रिवर व्यू रोड़ तक जनजागरण के लिए कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जहां लगभग 70 छात्र छात्राओं तथा स्टाफ को स्वैच्छिक रक्तदान करने शपथ दिलाई गई। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ ज्योति पोर्ते ,डॉ साधना बागड़े,डॉ रश्मि गुप्ता,डॉ superna गांगुली,डॉ शहनाज बानो व डॉ चित्रांगी बारपाण्डे व पीजी स्टूडेंट्स व रक्तकोष के स्टाफ के द्वारा रक्तदान करने तथा रक्तदान सम्बन्धित विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया गया।



