0 बलरामपुर जिले के कुसमी मार्ग पर हुआ हादसा
बिलासपुर।: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में शनिवार की रात एक बड़े सड़क हादसे में7 लोगों की जान चली गई । राजपुर- कुसमी मार्ग पर यह हादसा नियंत्रित स्कार्पियो के डबरी में पलट जाने से हुआ । इस दौरान गाड़ी का गेट नहीं खुला और 6 लोगों का दम घुट गया। सभी मृतक कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं।

स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे।
शनिवार की रात स्कॉर्पिय। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई। स्कॉर्पियो सड़क किनारे डबरी मेंपलट गईशोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था। और उसके सारे गेट बंद हो गए थे। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा था। डबरी में पानी अधिक होने के कारण कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया।सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में आठ साल की बालिका कृति ,महिला चंद्रावती के अलावा मंगल ,उदय ,भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को भी गंभीर चोट है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।




