मोबाइल रखने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना लगातार बढ़ रही है इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस भी कुछ गुंडा बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर औपचारिकता ही निभाती दिखाई दे रही है। हाल ही में मोबाइल रखने के लेकर हुए बाद में एक युवक पर तीन लोगों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रार्थी दीपक साहू पिता धर्मेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 9 बजे अपने घर के पास बैठा था, कुछ दूरी पर सुरज यादव, अतुल यादव, तथा राहुल यादव लोग बैठे थे। तभी अतुल यादव ने प्रार्थी को बोला कि सूरज का मोबाईल रखे हो। युवक के मना करने परमना करने पर तीनो सूरज यादव ने नुकीली धारदार वस्तु से मारकर चोंट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना को देखकर प्रार्थी के बड़े पिता रमेश कुमार साहू बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपरा कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश किया गया जो सकुनत से फरार थे। जिनकी पतासाजी की जा रही थी कि 2 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी सुरज यादव अपने साथी अतुल यादव, राहुल यादव के साथ नूतन चौक पर खड़े हैं। उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया और आरोपीगण सूरज यादव, अतुल यादव, राहुल यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये एवं आरोपी सूरज यादव द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पेश करने पर जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के प्रावधनों के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



