

Bilaspur Chhattisgarh। सिम्स बिलासपुर में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. नागेंद्र साहू अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुए। डॉ. साहू सिम्स के छात्र हैं और लंबे समय से संस्थान के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे सामाजिक संस्था ‘संकल्प ए मिशन’ के संस्थापक भी हैं।
डॉ. नागेंद्र साहू को अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति, अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों और सहयोगियों का समर्थन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर डॉ. योगेश्वर जायसवाल (संकल्प ए मिशन अध्यक्ष), डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. भूपेंद्र कश्यप, और अन्य प्रमुख चिकित्सकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। चुनाव में डॉ. प्रियंका चंद्राकर, डॉ. नीलोफर, डॉ. यश राजवाड़े, और अन्य चिकित्सकों ने भी भाग लिया।
डॉ. नागेंद्र ने कहा, “मैं सिम्स और जूनियर डॉक्टरों के हित में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” उनकी विजय को सिम्स में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीदों के रूप में देखा जा रहा है।



