Latest news

शराब का अवैध परिवहन, बिल्हा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

अप.क्र. 206/2025 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट
 भारी मात्रा मे शराब परिवहन करते आरोपी पकडा गया।
 आरोपीगण देशी शराब ब्रिकी हेतु परिवहन कर रहे थे।
 देशी शराब 60 पाव मात्रा 10.800 की बरामदगी।
 परिवहन मे प्रयुक्त मोसा हीरो स्पेण्डल किया गया जप्त।
 आरोपीयों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी गण – 1. विक्की वर्मा पिता बूलर वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 माना थाना माना जिला रायपुर हा.मु. बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. राहुल वर्मा पिता शरद वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Bilaspur। बिहार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब का अवैध तरीके से परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (ग्रामीण)  अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (चकरभाठा)  डी. आर. टण्डन के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 15.05.2025 करे मुखबीर सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मोसा हिरो स्पेण्डर क्रमांक सीजी22वाय 0960 मे शराब रखकर दगौरी से बिल्हा की ओ जा रहे है सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल सिविल टीम गठित कर दगौरी अंडर ब्रिज पुलिया के पास घेराबंदी किया गया जहाॅ 02 व्यक्ति मिले जिनका नाम पूछने पर अपना नाम विक्की वर्मा व राहुल वर्मा निवासी बरतोरी का रहना बताये जिनके मोसा मे रखे सीमेण्ट बोरी का तलाशी लेने पर सीमेण्ट बोरी अंदर 60 पाव देशी शराब मात्रा 10.800 लीटर कीमती 4800 रूपये मिला जिसे आबकारी एक्ट के तहत् जप्त कर आरोपीयो को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार साहू, प्र.आर. 183 शत्रुहन कौशिक आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।