Latest news

मोबाइल चोरी  व पुरानी रंजिश के आक्रोश में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

चाकूबाजी के फरार आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटे में किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी –

  1. रवि गढ़ेवाल/सूर्यवंशी पिता रामाधार सूर्यवंशी उम्र 41 वर्ष निवासी परसदा (नवापारा) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
  2. Bilaspur बिलासपुर। मोबाइल चोरी करने व पुरानी रंजिश को लेकर ग्रामीण पर हमला बोलने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
    11/05/2025 को प्रार्थिया उमा बाई खरे निवासी परसदा (लखराम) की थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11/05/2025 सुबह करीबन 06:00 बजे इसके पति लक्ष्मण खरे दिशा मैदान के लिये गॉव में तालाब की ओर गया था, तालाब के पास रवि गढ़ेवाल के मोबाइल को उठा लेने की बात पर आहत लक्ष्मण खरे के सांथ विवाद होने के बाद लक्ष्मण वापस आकर गाँव के रामकृष्ण किराना दुकान के पास बैठा था, उसी समय रवि गढ़ेवाल अपने घर से चाकू लेकर आया और मोबाइल चोरी करने तथा पुरानी रंजिश पर गाली गलौच करते हुये, रवि गढ़ेवाल अपने पास रखे चाकू से लक्ष्मण खरे की हत्या करने की नीयत से गला, पीठ, कँधा, चेहरा में प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहॅुचाया है, और वहाँ से भाग गया। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध को उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर एफएसएल टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया व आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी को थाना सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी रवि गढ़ेवाल को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।