छत्तीसगढ राज्य के रायपुर सहित बिलासपुर जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले शातिर ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में।*
*2 श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में घटना बाद कडी से कडी जोडते पुलिस पहुॅची ’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ तक।*
*3 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश ंिसह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. व थाना सिविल लाईन टीम द्वारा आरोपियो को पकडने मंे मिली सफलता।*
*4 घटना के बाद से घटना स्थल व आस पास ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर व थाने की टीम सूचना संकलन में लगे रहे व शहर एवं दीगर जिले के 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने के बाद की गई संदिग्धो की पहचान।*
*5 ’’अन्तर्राज्यीय ठग/चोर गिरोह’’ के 02 महिला व 02 पुरूष सहित कुल 04 सदस्य गिरफ्तार उनके कब्जे से करीब 02 नग सोने की चुडी व 02 नग सोने की चैन तथा नगदी रकम 10 हजार रू जुमला किमती करीब 5 लाख रू बरामद किया गया।*
*6 घटना बाद टेक्निकल इन्पुट के आधार पर संदिग्धो की पहचान बाद बिलासपुर पुलिस पहुॅची ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ तक।*
*7 टेक्निकल इन्पुट के आधार पर चिन्हांकित संदेहियो को पकडने गई टीम दिल्ली जाकर पतासाजी की, जो संदेहीगण उज्जैन निकल गये थे, जिनका पीछा करते हुये टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर उनको पुलिस अभिरक्षा में लेकर संपत्ति बारामदगी कार्यवाही हेतु संदेहीयो को वापस दिल्ली लाये।*
*8 ’’अन्तर्राज्यीय गिरोह’’ के आरोपियों को घेराबंदी कर पकडने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।*
*9 पुछताछ के दौरान आरोपियो द्वारा थाना गोलबजार जिला रायपुर में भी इसी प्रकार घटना करने का हुआ खुलासा।*
*10 ए.सी.सी.यू. टीम बिलासपुर व थाना सिविल लाईन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।*
—00—-
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क.्र 433/2025 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस.
*दिगर जिले के अपराध का खुलासा:-*
*थाना गोलबजार जिला रायपुर (छ.ग.) अपराध क्रमंाक 24/25 धारा 318 (4) 3 (5) बी.एन.एस. प्रार्थीया मालती यादव सोने का हार, काॅन का टाॅप्स, चांदी का कडा किमती 24950 रू*
*नाम गिरफ्तार आरोपी:-*
01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप ंिसह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
*बरामद संपत्ति:-*
01. दो नग सोने की चुड़ी
02. दो सोने की चैन
03. नगदी रकम 10000 ₹
जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000रू कुल किमती लगभग 5 लाख रू।
बिलासपुर। 18 अप्रैल 2025 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक वृद्धा हेमतला भोसले (70 वर्ष) से सोने के जेवर ठगने की घटना सामने आई। अज्ञात ठगों ने शुद्धिकरण के बहाने वृद्धा से उनके गहने उतरवाकर उन्हें कागज का बंडल थमा दिया। घटना के कुछ समय बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान और उनके आवागमन की जानकारी जुटाई।
टेक्निकल इनपुट्स के जरिए पीछा
सायबर सेल की तकनीकी सहायता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा शुरू किया। दिल्ली पहुंचने पर पता चला कि ठग उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गए हैं। इसके बाद टीम ने उज्जैन पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की।
अपराध कबूल, रायपुर में भी घटना को अंजाम दिया
पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर के साथ रायपुर के गोलबाजार क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई 2 नग सोने की चूड़ियां, 2 सोने की चेन, और नगद राशि बरामद की गई।
पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
इस सफल ऑपरेशन में ए.सी.सी.यू. और सिविल लाइन थाना टीम के उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंह, सोनू पाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा और पुरस्कार की घोषणा
इस सराहनीय कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने टीम की प्रशंसा की और उचित पुरस्कार देने की घोषणा की।
बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने ठगों के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है और क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता को साबित किया है।



