Latest news

खनिज विभाग और माफिया की सेटिंग पर पुलिस की रेड, अवैध रेत उत्खनन करने वाले 20 ट्रैक्टर और दो हाइवा जब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफिया पर सख्त शिकंजा

00 कार्रवाई से अवैध रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

बिलासपुर। कोटा पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ट्रैक्टर और 2 हाइवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार चेतना अभियान के तहत की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अर्चना झा (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस ने लगातार नज़र रखी और अवैध खनन पर शिकंजा कसा। जबकि यहां पर हो रहे अवैध खनन की जानकारी  खनिज विभाग को पहले से ही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 8 मार्च से 12 मार्च 2025 तक लगातार निगरानी रखी और आखिरकार ग्राम सल्का में अवैध रेत परिवहन कर रहे वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सभी वाहन बिना किसी वैध दस्तावेज के पाए गए, जिसके बाद सभी 22 वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कसा शिकंजा, कोटा पुलिस की कार्रवाई से फैली दहशत

अवैध खनन के खिलाफ कोटा पुलिस की यह कार्रवाई रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश है। कोटा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोटा, आईपीएस सुमितकुमार धोतरे के नेतृत्व में उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक सनत पटेल, हेमंत पाटले, भोप साहू, प्रियांश तिग्गा तथा कोटा थाना पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत, सतर्कता और तेज़ रणनीति के साथ अवैध रेत माफियाओं को पकड़ने में सफलता हासिल की।

कोटा पुलिस का संकल्प: अवैध खनन पर लगेगा पूरी तरह से रोक

कोटा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रेत उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि खनिज संपदा की लूट को रोका जा सके।

जनता से अपील

कोटा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन या परिवहन होता दिखे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना पुलिस को अपराध पर नकेल कसने में मदद करेगी।

⸻

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।