Latest news

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का निर्देश: मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए 2 से 3 बजे का समय तय

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 64 साल के बाद होली और रमजान के जुम्मे का दिन एक साथ पड़ा

रायपुर, 12 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने होली के त्योहार और शुक्रवार की जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए एक विशेष निर्देश जारी किया है। यह निर्देश राज्य की सभी मस्जिदों के लिए लागू होगा, जिसमें जुमे की नमाज का समय दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच रखा गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. एस. ए. फारूकी द्वारा जारी इस आदेश में बताया गया है कि 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ रहे हैं। सामान्य दिनों में मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 1:00 बजे पढ़ी जाती है। हालांकि, शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से इसे एक घंटे आगे बढ़ाया गया है।

आदेश में सभी मुतवल्ली और स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि मस्जिदों में नमाज के दौरान शांति और सुव्यवस्था बनाए रखें। यह कदम सभी समुदायों के बीच सद्भाव और शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इस संबंध में, स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी आदेश दिया गया है कि मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें।छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का यह निर्णय शांति और सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने का प्रयास  है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।