Latest news

क्या यही है विष्णु का सुशासन : बिलासपुर में रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 जमीन ऑनलाइन दर्ज करने  60000 रुपए मांगने का है आरोप

00 छत्तीसगढ़ में राजस्व अधिकारियों पर आखिर कब और कौन कसेगा लगाम

Bilaspur बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर तहसील में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए किसानने कैमरे में कैद किया  है। यह घटना ग्राम पचरा की है, जहां पटवारी अनिकेत साव पर सरकारी काम के बदले ₹60000 मांगने का आरोप है। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं। यह वीडियो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के दावे को चुनौती देने वाला है।

पट्टा भूमि का रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए मांगी थी रिश्वत

ग्राम पचरा के निवासी केवल दास मानिकपुरी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता स्वर्गीय दुलमदास को 1984-85 में सरकारी पट्टा मिला था। इस पट्टे की भूमि को ऑनलाइन दर्ज करने और ऋण पुस्तिका जारी करने के लिए केवल दास ने आवेदन किया था। इस काम के बदले पटवारी ने उनसे ₹60,000 की रिश्वत की मांग की।

बताया जा रहा है कि 26 दिसंबर 2024 को पटवारी ने पहली किस्त के रूप में ₹30,000 नगद ले लिए थे, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया।

शेष रकम लेते हुए वीडियो वायरल

पटवारी ने शेष ₹30,000 की मांग फिर से की, और जब ग्रामीण उसे यह राशि देने गया, तब किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद तहसील में हड़कंप मच गया।

शिकायत के बाद जांच के आदेश

वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीण ने इस संबंध में कोटा एसडीएम के पास शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी की ऐसी हरकतों से वे लंबे समय से परेशान हैं।

यह घटना न केवल प्रशासन के लिए शर्मनाक है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।