बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए कोई योजना नही है : विजय पांडे

Bilaspur। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का बजट लोक लुभावना है,इससे छत्तीसगढ़ के गरीब जनता ,किसान, मजदूरों ,महिलाओ ,के लिए कुछ नही है, बजट में महंगाई कम करने की ,भ्रष्टाचार का रोकथाम,बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए कोई योजना नही है, बिलासपुर का अरपा प्रोजेक्ट बन्द पड़ा है,जो भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक थी पर उसके लिये बजट में कोई राशि नही दी गई ,
विदेशी शराब में 9.5% टैक्स में छूट देना छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशा की ओर धकेलना है,
कृषि में बढ़ता लागत मूल्य किसानों के लिए गम्भीर समस्या बन गई है ,यूरिया ,डीएपी, कृषि यंत्रों की कीमतों वृद्धि पर बजट में चर्चा नही की गई,
केंद्र सरकार ने धान के समर्थन मूल्य पर वृद्धि की किन्तु उसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों नही दिया गया ,
आत्मानन्द स्कूल पर बजट में कोई योजना नही है ,ऐसा लगता सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के पक्ष में नही है,
लघु उद्योग, कुटीर उद्योग सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला क्षेत्र है पर उनके उन्नयन के लिए कोई प्रावधान नही है ,
ये बजट निराशा और अलोकप्रिय है।
छत्तीसगढ़ के युवा महिला व ग्रामीण जनों के साथ छलावा हुआ : रविन्द्र सिंह

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ के युवा महिला व ग्रामीण जनों के साथ छलावा हुआ है। इस बजट में नये रोजगार के अवसर व बढ़ते अपराध पे अंकुश लगाने हेतु कोई ठोस योजना नहीं बनाया गया है । नहीं हमारे माता बहनों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। यह बजट गांव गरीब मजदूर के हित में नहीं है। इस बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने एवं स्वास्थ्य व शिक्षा को विशेष स्थान नहीं दिया गया है । कुल मिलाकर यह कहां जा सकता है। की यह बजट छत्तीसगढ़ की जनता के हित में नहीं है । वही हमारे बिलासपुर जिले के लिए के लिए इस बजट में कोई बड़ी सौगात नहीं है।



