Latest news

Bilaspur: नगर निगम चुनाव में बवाल ही बवाल, प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था  तार तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 वार्ड नंबर 32 में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, सरकंडा, मिशन स्कूल समेत कई मतदान केंद्रों में बनी विवाद की स्थिति

00 वार्ड नंबर 31 मेंकांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत भी नहीं सुनी

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव बिलासपुर में शाम 4:00 बजे तक तो मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन आखिर के 1 घंटे में शहर के कई संवेदनशील मतदान केंद्रों  में विवाद होना शुरू हो गया। वार्ड नंबर 32 में तो कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यहां पर फर्जी मतदान को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। इसके अलावा शहर के कई अन्य जगह पर भी विवाद की स्थिति बनी। इससे प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था की पोल ही खुल गई।

आज मतदान के अंतिम समय में वार्ड नंबर 31 लाला लाजपत राय नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल में भाग संख्या 5 के बुथ में दो मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया। तथा कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को भी स्वीकार नहीं किया गया। लाला लाजपत राय नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल के भाग संख्या 5 में 5 बजे के पहले ही मोबीन खान तथा आशीष सोनी वोट डालने पहुंच गए थे वह स्कूल के कैंपस में ही मौजूद थे ,लेकिन पीठासीन अधिकारी ने समय समाप्ति का हवाला देते हुए दोनों मतदाताओं को वोट देने से रोक दिया। वार्ड नंबर 31 कि पार्षद पद की कांग्रेस कांग्रेस उम्मीदवार शहजादी कुरैशी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने जब इस मामले की शिकायत नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा से की तो उन्होंने भी कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तथा कांग्रेस की शिकायत को स्वीकार भी नहीं किया । और दो मतदाता जो कैंपस में ही मौजूद थे उन्हें वोट डालने मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। नगरीय निकाय चुनाव में निष्पक्ष मतदान नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। ब्लॉक एक के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि दो मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया जो की मतदान के निर्धारित समय पर पहुंच गए थे और कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को भी नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा ने स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस कमेटी इस मामले की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग से करेगी। पूर्व पार्षद तथा कांग्रेस उम्मीदवार शहजादी कुरैशी की आपत्ति को स्वीकार नहीं किए जाने से यहां जमकर हंगामा भी हुआ। शहजादी कुरैशी का कहना है कि जिन मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। वे 5 बजे मतदान केंद्र में ही मौजूद थे। जबकि नियम है कि 5 बजे मतदान के अंतिम समय में जो मतदाता कतार में रहते हैं या मतदान केंद्र के अंदर रहते हैं उन्हें वोट डालने का अधिकार दिया जाता है। लेकिन नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार की शिकायत को स्वीकार नहीं किया। कोई कार्रवाई नहीं की और कई मतदाता वोट डालने से वंचित हो गए। चुनाव आदर्श आचरण संहिता का पालन भी निकाय चुनाव में नहीं किया जा रहा है।

मतदान कक्ष में घुसा था प्रत्याशी,कलेक्टर ने पकड़ा और बाहर निकाला

सकरी के आत्मानंद स्कूल मतदान केंद्र का मामला

कांग्रेस प्रत्याशी अमित भारते मतदान कक्ष के अंदर था,कलेक्टर ने लगाई फटकार

मतदान कक्ष के अंदर घुसकर मतदान को प्रभावित करने वाले पार्षद प्रत्याशी अमित भारते को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर अवनीश शरण ने बाहर निकाला और जमकर फटकार लगाई। दरअसल अमित भारते वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद का प्रत्याशी है और मतदान के दौरान मतदान कक्ष के अंदर मौजूद था जो की नियम विरूद्ध है,इधर मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर निकलें कलेक्टर अवनीश शरण,एसपी रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर अमित कुमार सकरी के शासकीय आत्मानंद स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान केंद्र के कक्ष क्रमांक 4 में जब कलेक्टर पहुंचे तो वहां पार्षद प्रत्याशी अमित भारते मौजूद था, उसकी मौजूदगी पर कलेक्टर ने उससे परिचय पूछा तब अमित भारते ने प्रत्याशी के तौर पर परिचय देते हुए रिश्तेदार को लेकर आने की बात कही। प्रत्याशी होने की जानकारी के बाद कलेक्टर ने अमित भारते को मतदान प्रभावित करने की बात कहते हुए जमकर फटकार लगाया और बाहर का रास्ता दिखाया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।