Latest news

Bilaspur: एक करोड़ से अधिक की 1000 पेटी चुनावी शराब पकड़ी गई, गोवा से भूटान के नाम पर हो रही थी तस्करी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

00 कंटेनर और क्रेटा कार में लोड थी शराब

00 आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई से राजनीतिक दलों में मचा हड़कंप

00 ड्राइवर और डिलीवरीमैन गिरफ्तार, बिलासपुर के पंकज सिंह और जय बघेल की है तलाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चुनाव के दौरान शराब खपाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। आबकारी विभाग की टीम ने चकरभाठा थाना क्षेत्र के छतौना से 1 करोड़ रुपये की 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब गोवा से फर्जी परमिट पर भूटान ले जाई जा रही थी, लेकिन संदेह है कि इसे चुनाव में खपाने की योजना थी। मामले में ड्राइवर और डिलीवरी मैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि यह शराब गोवा से भूटान के लिए भेजी जा रही थी। लेकिन जांच में पाया गया कि इस शराब के परिवहन के लिए जो परमिट दिखाया गया, वह फर्जी था। आशंका है कि यह शराब राज्य में हो रहे चुनाव के दौरान खपाने के लिए लाई गई थी।

गिरफ्तारी और जांच


इस कार्रवाई के दौरान कंटेनर के ड्राइवर और डिलीवरी मैन को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि जय बघेल नाम का व्यक्ति इस तस्करी के काम में सुपरवाइजर की भूमिका निभा रहा था, जबकि पंकज सिंह का नाम भी इसमें जुड़ा है

बिना होलोग्राम की हरियाणा के नाम की शराब

बिलासपुर में मतदान से ठीक पहले बिना होलोग्राम वाले अवैध अंग्रेजी शराब पर बड़ी कार्रवाई हुई है। स्टेट और डिविजनल आबकारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर सहित 1 हजार पेटी  अंग्रेजी शराब जप्त किया है। जप्त माल की कीमत 1.65 करोड़ रुपए है।मामले में ड्राइवर सहित एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है, गोवा से भूटान का ओवरसीज परमिट बनाकर नकली शराब का तस्करी किया जा रहा था। सूचना पर बिलासपुर के छतौना के पास आबकारी की टीम ने कंटेनर को पकड़ा। जांच में पता चला कि, जारी परमिट नकली है और शराब को बिलासपुर में डिलीवर किया जाना था। इससे संबंधित एक कोड भी आबकारी टीम के हांथ लगा है। मामले में अंबाला निवासी ड्राइवर शिवकुमार सैनी और डिलीवरी बॉय ग्रेटर नोएडा निवासी रवि शर्मा से पूछताछ में बिलासपुर निवासी पंकज सिंह और जय बघेल का नाम भी सामने आया है। संबंधित लोगों के बारे में अब आबकारी की टीम पातासाजी कर रही है। च

खबर में अपडेट जारी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।