समर्थकों पर डंडा एवं रॉड से किया गया जानलेवा हमला



बेमेतरा/बेरला/भिंभौरी :- कंडरका चौकी क्षेत्र से लगभग दस किमी. की दुरी पर स्थित ग्राम खुड़मुड़ा का एक मामला सामने आया है जहां गुरुवार 5 फ़रवरी की रात लगभग 12:30 बजे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 सुरहोली से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी खुड़मुड़ा निवासी भोला शंकर वर्मा क़ो जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 सुरहोली से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राहुल टिकरिहा ग्राम सिलघट, रोहन टिकरिहा ग्राम सिलघट , सूरज साहू ग्राम कुम्ही, चतुर साहू अन्य के द्वारा भोला शंकर वर्मा के घर का दरवाजा जबरदस्ती खोलकर अश्लील गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी इस दौरान भोलाशंकर के समर्थक मनीष देवांगन और तेजेश्वर पाल बिच बचाव करने लगे तो भोलाशंकर वर्मा क़ो निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे हो सहयोग क़र रहे हो नामांकन वापस कराओ कहते हुए उन्हें भी अश्लील गलियां देते हुए जान से मरने की धमकी देते हुए डंडा एवं रॉड से जानलेवा हमला किया गया है जिससे मनीष देवांगन क़ो कमर पीठ दोनों जाँघ दोनों पैर के घुटने बायां कान एवं दाहिने हाँथ की मध्य ऊँगली में चोट आया है तों वहीं तेजश्वर पाल क़ो दाहिने हाँथ की कलाई बाएँ हाँथ के कोहनी के पास एवं दाएं पाँव के घुटने में चोटें आयी है। मामले क़ो लेकर जिला पंचायत प्रत्याशी भोला शंकर वर्मा के द्वारा कंडरका चौकी में 6 फ़रवरी दोपहर 12:15 बजे एफ आई आर दर्ज कराया गया। कंडरका चौकी पुलिस के द्वारा धारा 296, 351 (3), 115 (2), 333, 191(2) 191(3),190 बीएनएस का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध क़र विवेचना में लिया गया है।



