बिलासपुर। बालक 17 व 19 आयु वर्ग की जिम्नास्टिक की छत्तीसगढ टीम शालीमार एक्सप्रेस से कोलकाता रवाना हुये। 68वी राष्ट्रीय शालेय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता साट लेक सिटी कोलकता मे 06 से 07 फरवरी 2025 को आयोजित होगी जिसमे खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है – बालक 17 वर्ष -जी.तानीश, जी.विजय,रूद्र ठाकुर दीपक,रवि कुमार उसेंडी,पुष्पदंत कोर्राम, गौरवंश कुमार, बालक -19 वर्ष एन.युवराज, अंकित कुमार,प्रेम पटेल,साईमान,मोक्ष साहू, आर्यन,नरेंद्र पटेल भाग लेगे. दल प्रबंधक डा. मिलिंद भानदेव , लक्ष्मण गुरूम( मैनेजर), मोहन भानु (कोच), राकेश साहू (मैनेजर), को श्री अनिल मिश्रा (सहायक संचालक खेल लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ) श्री जी.एस. गर्ग (सहायक संचालक खेल बिलासपुर संभाग)जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.एम., जिला खेल अधिकारीजी.पी.एम , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जी.पी.एम.,श्री अवधराम चंद्राकर ( सहायक जिला खेल अधिकारी बिलासपुर), श्री रितेश सिंह, अरविंद शुक्ला, अख्तर खान,इत्यादि ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाये दी.
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।